dharma sangrah
✕

पुंछ के जंगलों में पाक कमांडो और स्नाइपरों से हो रहा है मुकाबला?

Updated: रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (11:29 IST)
जम्मू। पुंछ के जंगलों में पिछले 7 दिनों से भारतीय सेना के 10 हजार जवानों का मुकाबला पाक सेना के दर्जनभर एसएसजी कमाडों तथा स्नाइपरों से हो रहा है। उनके साथ दर्जनभर अति प्रशिक्षित आतंकी भी हैं। सूत्रों से मिली इस जानकारी की हालांकि सेना ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
 
खुफिया अधिकारी कहते थे कि हिलकाका में भट्टीधार मुठभेड़ के बाद पहली बार पुंछ के जंगलों में चलने वाली इतनी लंबी मुठभेड़ में सेना ने पहली बार अपने 9 अधिकारियों व जवानों को खोया है। खुफिया अधिकारियों के दावे उन लोगों से पूछताछ पर आधारित बताए जाते हैं जिन्हें इस मुठभेड़ के दौरान आतंकियों को कथित तौर पर शरण देने के आरोपों में पकड़ा गया है।
 
यह सच है कि एक लंबे अरसे के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ होने वाली जंग इतनी लंबी चली है। इस जंग की खास बात यह है कि पहली बार आतंकवाद के इतिहास में मुठभेड़ के दौरान सेना के दो जवान लापता हो गए और बाद में उनके मिले शवों को देखते हुए यह कहा जा रहा था कि आतंकियों में स्नाइपर तथा कमांडों भी शामिल हैं।
 
सेनाधिकारी फिलहाल मामले पर अधिक कुछ नहीं बोलते थे क्योंकि किसी मुठभेड़ में इतनी क्षति उठाने के बाद सेना अब हर हथकंडा अपना कर आतंकियों को ढेर देना चाहती है। दबे स्वर में इसे माना भी जा रहा है कि आतंकी अति प्रशिक्षित हैं और उनके साथ पाक सेना के कुछ लोग भी हो सकते हैं।
 
दावा यह किया जा रहा है कि करीब दर्जन भर पाक सेना के एसएसजी कमांडों आतंकियों के साथ भारतीय सेना का मुकाबला कर रहे हैं। वैसे यह कोई पहली घटना नहीं है जिसमें पाक सेना ने आतंकियों के साथ अपने कमांडों को भी इस ओर धकेला हो।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

Assam Road Accident : असम में भीषण सड़क हादसा, छात्रों से भरी ट्रैवलर कंटेनर से टकराई, 23 की मौत की आशंका

कुलगाम में आतंकियों ने दागी थीं ‘आर्मर-पियर्सिंग’ स्‍टील की गोलियां

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

अगला लेख