sundarkand
✕

EVM को लेकर एलन मस्क का चौंकाने वाला दावा, बोले- इसे AI से किया जा सकता है हैक

Updated: रविवार, 16 जून 2024 (11:06 IST)
Elon Musk's big statement on EVM : दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक और SpaceX के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर बड़ा दावा दिया है। मस्क ने कहा कि इन मशीनों को इंसानों या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा हैक किया जा सकता है। मस्क ने कहा, हमें चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक हस्तक्षेप से बचने के लिए पेपर बैलेट पर वापस लौटने की जरूरत है।
ALSO READ: एलन मस्क की न्यूरालिंक को बड़ी सफलता, इंसानी दिमाग में लगाई चिप
खबरों के अनुसार, SpaceX के CEO एलन मस्क ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को कोई भी हैक कर सकता है और इसे खत्म करने की जरूरत है। इसी के साथ उन्होंने बड़ी मांग करते हुए ईवीएम को अमेरिकी चुनावों से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसे मनुष्य ही नहीं एआई से भी खतरा है।
ALSO READ: भारत में X पर लग सकता है बैन, एलन मस्क का आत्मघाती फैसला
मस्क ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि इंसानों या AI द्वारा हैक किए जाने का जोखिम हालांकि छोटा है, फिर भी बहुत अधिक है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दावेदार रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर की एक पोस्ट को शेयर करते हुए यह लिखा। रॉबर्ट ने शुरुआत में प्यूर्टो रिको में चुनावों के दौरान EVM अनियमितताओं के बारे में लिखा था।
<

We should eliminate electronic voting machines. The risk of being hacked by humans or AI, while small, is still too high. https://t.co/PHzJsoXpLh

— Elon Musk (@elonmusk) June 15, 2024 >
‘प्यूर्टो रिको के प्राथमिक चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से संबंधित सैकड़ों मतदान अनियमितताएं सामने आईं। मस्क ने कहा, हमें चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक हस्तक्षेप से बचने के लिए पेपर बैलेट पर वापस लौटने की जरूरत है।
Edited By : Chetan Gour

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

कमजोर बाजार में जियो IPO ने चौंकाया, 7.40 लाख करोड़ की रिकॉर्ड डिमांड, जानिए कब होगी लिस्टिंग

अमेरिका में पकड़े गए भारत के 2 गैंगस्टर: हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को FBI ने दबोचा

दिवाली की खरीदारी पर ब्रेक लगने का डर! CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर रामलीला मैदान की रैली टालने की क्यों की मांग?

रूस ने बेचा 6200 किलो सोना, मार्केट में मचा हड़कंप

अगला लेख