Hanuman Chalisa

दिल दहलाने वाली घटना... सिरफिरे ने हाथी पर फेंका जलता हुआ टायर, हाथी की मौत!

शनिवार, 23 जनवरी 2021 (15:38 IST)
वीडियो में एक व्यक्ति इमारत से जलती हुई चीज फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे हाथी का कान जख्मी हो गया। बाद में हाथी को एक बांध के पास लेटे हुए पाया गया।

एक गर्भवती हथिनी की मौत के बाद पूरे देश को एक और हाथी की मौत के झकझोंर कर रख दिया है। मामला तमिलनाडु के नीलगिरी का है। यहां किसी शख्स ने जलते हुए टायर को हाथी के ऊपर फेंक दिया। इस जलते टायर की वजह से हाथी बुरी तरह घायल हो गया और कुछ दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हाथी के कानों पर जलते हुए टायर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में हाथी के कानों पर जलता हुआ टायर देखा जा सकता है। जिसके चलते हाथी दर्द से इधर-उधर भागने लगा। इस दौरान उसके कान के आसपास का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया।

हाथी की अंतिम विदाई का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक वन रेंजर ट्रक में पड़े हाथी की सूंड को पकड़कर रो रहा है। वन रेंजर के इस इमोशनल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हर किसी को भावुक कर दिया है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि हाथी के एक कान में गहरे जख्म होने के चलते इलाज के दौरान कुछ दिन पहले उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि वीडियो में एक व्यक्ति इमारत से जलती हुई चीज फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे हाथी का कान जख्मी हो गया। बाद में हाथी को एक बांध के पास लेटे हुए पाया गया। पशु चिकित्सकों ने हाथी के उपचार का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि बाद की जांच में पाया गया कि कान जलने से हुए घाव के बजाय हाथी की मौत अत्याधिक मात्रा में खून बह जाने एवं अन्य कारणों से हुई।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए 4 मेट्रो स्टेशन

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

अगला लेख