Daily Horoscope
✕

अब नहीं होंगे कॉल ड्रॉप, यह चिप होगी मददगार

Updated: शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (09:39 IST)
नई दिल्ली। बेंगलुरु स्थित सांख्य लैब्स ने गुरुवार को स्वदेश में निर्मित पहला इलेक्ट्रॉनिक चिपसेट बृहस्पतिवार को पेश किया। इस चिपसेट का इस्तेमाल मोबाइल उपकरणों पर टीवी प्रसारण, कॉल ड्रॉप में कमी लाने और 5जी कनेक्शन के लिए किया जा सकता है।


दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने चिपसेट को पेश किए जाने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा, बेंगलुरु स्थित कंपनी सांख्य लैब्स ने देश में डिजाइन किया गया और विकसित दुनिया का पहला और सबसे उन्नत एवं अगली पीढ़ी का टीवी चिप पेश किया है। अब तक के सभी इलेक्ट्रॉनिक चिपसेट का विकास विदेशी कंपनियों ने किया है।

चिपसेट आधुनिक उपकरणों के सबसे अहम अवयव होते हैं। उनमें से कोई भारत में निर्मित नहीं है क्योंकि देश में आधुनिक सेमीकंडक्टर (अर्धचालक) का निर्माण करने वाला कोई भी संयंत्र भारत में नहीं था। सांख्य लैब्स के चिपसेट दक्षिण कोरिया में सैमसंग के कारखाने में भी विनिर्मित किए जा रहे हैं।

सिन्हा ने कहा, मुझे बताया गया है कि विभिन्न सुविधाओं को एक राह पर लाने की ब्रांडबैंड आधारित यह प्रौद्योगिकी दूरसंचार कंपनियों की सेवाओं की गुणवत्ता से जुड़े मुद्दों का भी समाधान कर सकती है।

सांख्य लैब्स के सह संस्थापक एवं मुख्यकार्यपालक पराग नायक ने कहा कि यह चिपसेट मोबाइल नेटवर्क की वीडियो सामग्री को पृथक करने में सहायक होगा और इस तरह स्पेक्ट्रम पर दबाव कम होगा तथा काल की गुणवत्ता सुधरेगी।

सांख्य3 चिप से वीडियो का संप्रेषण मोबाइल पर सीधे किया जा सकेगा। इसकी मदद से एंड्राइड स्मार्ट फोन को सैटेलाइट फोन के रूप में बदला जा सकता है।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

अगला लेख