kalsarpa dosh calculator
✕

नवंबर में बढ़ी बिजली की मांग, 13.6 प्रतिशत बढ़कर रही 112.81 अरब यूनिट

Updated: गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (16:41 IST)
नई दिल्ली। देश में बिजली की खपत नवंबर 2022 में सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत बढ़कर 112.81 अरब यूनिट रही। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। पिछले महीने बिजली की खपत बढ़ने से आमतौर पर आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि का संकेत मिलता है, क्योंकि अन्य महीनों के मुकाबले इस महीने में बिजली की खपत कम रहती है।
 
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले महीनों में बिजली की खपत और मांग में वृद्धि होगी। उत्तर भारत में गर्मी पैदा करने वाले उपकरणों के अधिक इस्तेमाल और नई रबी फसल की शुरुआत के कारण आर्थिक गतिविधियों में सुधार के चलते ऐसा होगा। किसान नई फसलों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चलाने के लिए बिजली का इस्तेमाल करते हैं।
 
आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल नवंबर में बिजली की खपत 99.32 अरब यूनिट थी जबकि नवंबर 2020 में यह आंकड़ा 96.88 अरब इकाई से अधिक था। बीते महीने किसी 1 दिन में बिजली की अधिकतम मांग बढ़कर 186.89 गीगावॉट हो गई। यह आंकड़ा नवंबर 2021 में 166.10 गीगावॉट और नवंबर 2020 में 160.77 गीगावॉट था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख