biodatamaker
✕

अमित शाह ने कहा- जम्मू कश्मीर में अक्टूबर के बाद होंगे चुनाव

Updated: शुक्रवार, 28 जून 2019 (13:43 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की अवधि 6 माह और बढ़ाने का प्रस्ताव और राज्य के जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में रहने वाले लोगों को आरक्षण का लाभ दिए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा में पेश किया। उन्होंने कहा कि इस साल के उत्तरार्द्ध में जम्मू कश्मीर में चुनाव कराए जाएंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में इस विधेयक को रखते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य में स्थाई शांति एवं कानून व्यवस्था कायम करने के लिए आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने की कार्रवाई जारी रहेगी।

शाह ने कहा कि राज्य में राज्यपाल शासन एवं राष्ट्रपति शासन के दौरान एक साल में पहली बार आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई गई है और सरकार आतंकवाद का जड़ से सफाया करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस साल के उत्तरार्द्ध में जम्मू कश्मीर में चुनाव कराए जाएंगे। सरहद की सुरक्षा एवं जनता का कल्याण जम्मू कश्मीर के लिए सरकार के प्रमुख लक्ष्य हैं।

शाह ने रक्षामंत्री एवं पिछली सरकार में गृहमंत्री रहे राजनाथ सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिंह ने राज्य की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जो भी फैसले लिए थे, उन्हें उनकी निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाएगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख