Hanuman Chalisa
✕

मतदाता सूची से हटेगा मृतकों का नाम, RGI से पंजीकृत मौतों की सूची मांगेगा EC

Updated: गुरुवार, 1 मई 2025 (18:01 IST)
Election Commission News : मतदाता सूचियों की अधिक शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग अब मतदाता सूची को तेजी से और सटीक रूप से अद्यतन करने के वास्ते भारत के महापंजीयक से मृत्यु पंजीकरण आंकड़ा इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त करेगा। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को कहा कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO) को पंजीकृत हुए मौत के आंकड़ों के बारे में समय पर जानकारी मिल जाएगी और बूथ स्तर के अधिकारियों (BLO) को मृतक के परिजनों के औपचारिक अनुरोध की प्रतीक्षा किए बिना क्षेत्र का दौरा करके जानकारी का पुन: सत्यापन करने की अनुमति मिल जाएगी।
 
निर्वाचन आयोग को मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 तथा जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत ऐसे विवरण मांगने का अधिकार है। मतदाता सूचना पर्ची (वीआईएस) को अधिक मतदान अनुकूल बनाने के लिए आयोग ने इसके डिजाइन में भी संशोधन करने का निर्णय लिया है।
ALSO READ: EC रच रहा है BJP से मिलकर बंगाल में साजिश, मतदाता सूची में बाहरी लोगों का नाम
मतदाता की क्रम संख्या और अन्य विवरण अब अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएंगे तथा अक्षरों का आकार भी बढ़ा दिया जाएगा जिससे मतदाताओं के लिए अपने मतदान केंद्र की पहचान करना आसान हो जाएगा और मतदान अधिकारियों के लिए मतदाता सूची में उनके नाम को सुगमतापूर्वक ढूंढा जा सकेगा।
ALSO READ: राहुल गांधी ने शून्यकाल के दौरान लोकसभा में उठाया मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का मुद्दा
आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि ईआरओ द्वारा नियुक्त सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को मानक फोटो पहचान पत्र जारी किए जाएं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मतदाता सत्यापन और पंजीकरण अभियान के दौरान नागरिक उन्हें पहचान सकें और विश्वास के साथ उनसे बातचीत कर सकें।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख