suvichar
✕

भाजपा नेता एकनाथ खड़से बोले, राजनीति से नफरत करने लगा हूं, मुझे पता है किसने मेरा करियर बर्बाद किया...

Updated: शनिवार, 12 जनवरी 2019 (15:59 IST)
मुंबई। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एकनाथ खड़से ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें पता है कि कौन शनि है, जिसने उनका राजनीतिक करियर बर्बाद कर दिया। खड़से राजधानी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने यह बात कही।


उन्होंने कहा, मैं लोकसभा चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं हूं। रक्षा ताई (खड़से की बहू) ने अच्छा कार्य किया है और वह जनता से सम्पर्क रखने में भी पीछे नहीं हैं। हम उम्मीद करते हैं कि उन्हें टिकट मिलेगा। हालांकि पार्टी जो भी निर्णय करेगी, वह हमें स्वीकार्य होगा।

महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस बारे में फैसला नहीं किया है कि विधानसभा चुनाव लड़ना है या नहीं। उन्होंने कहा, हालांकि कई वर्षों तक कार्य करने और चुनाव जीतने के बाद, मैं इस बारे में सही समय पर फैसला करूंगा कि चुनाव लड़ना है या नहीं।

उन्होंने कहा, मुझे पता है कि यह शनि कौन है। जब मेरी पार्टी सत्ता में है तब मुझे दरकिनार करने के लिए अब मैं राजनीति से नफरत करने लगा हूं। यदि यह सब करके किसी को खुशी मिलती है तो चुनाव बिलकुल भी नहीं लड़ूंगा।
 

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख