kalsarpa dosh calculator
✕

मुख्तार अंसारी के दिल्ली और यूपी स्थित ठिकानों पर ED की छापेमारी

Updated: गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (16:26 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जांच के सिलसिले में बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के उत्तरप्रदेश तथा दिल्ली स्थित ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाजीपुर, लखनऊ और दिल्ली में अंसारी और उसके कथित सहयोगियों से संबद्ध कई परिसरों में छापेमारी की जा रही है।
 
सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई का मकसद मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत अंसारी के खिलाफ चल रही जांच के संबंध में सबूत इकट्ठा करना है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता अंसारी अभी उत्तरप्रदेश के बांदा जिले में एक जेल में बंद हैं।
 
संघीय एजेंसी 5 बार के पूर्व विधायक के खिलाफ जमीन हथियाने, हत्या और जबरन वसूली के आरोपों सहित कम से कम 49 आपराधिक मामलों में जांच कर रही है। उत्तरप्रदेश में उन पर हत्या के प्रयास और हत्या सहित कई मामलों में मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार गाजीपुर जिला प्रशासन ने पिछले सप्ताह अंसारी के क्ररीब 6 करोड़ रुपए के 1.901 हैक्टेयर के 2 भूखंडों को जब्त किया था जिसे उन्होंने कथित तौर पर अवैध कमाई से खरीदा था।(भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख