dharma sangrah
✕

दिल्ली आबकारी नीति को लेकर ED ने राष्ट्रीय राजधानी में 25 स्थानों पर मारे छापे

Updated: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (12:59 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग संबंधी जांच के तहत राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कम से कम 25 स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच कराए जाने की सिफारिश की थी।
 
उन्होंने बताया कि जिन परिसरों की तलाशी ली गई है, वे शराब के व्यापार एवं वितरण से जुड़े निजी प्रतिष्ठान हैं। संघीय एजेंसी इस मामले में अभी तक कई स्थानों पर छापे मार चुकी है और उसने शराब कारोबारी एवं शराब बनाने वाली कंपनी 'इंडोस्पिरिट' के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू को इस मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया था।
 
मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की इस मामले में दर्ज उस प्राथमिकी से संबंधित है जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य को आरोपी बनाया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच कराए जाने की सिफारिश की थी। उपराज्यपाल ने इस मामले में 11 आबकारी अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया था। इसी के बाद से यह योजना जांच के दायरे में है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख