Daily Horoscope
✕

EC ने की सुरक्षा की समीक्षा, अगले हफ्ते हो सकता है चुनाव तारीखों का ऐलान

Updated: शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (23:41 IST)
Lok Sabha Elections 2024 News:  निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश भर में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और उनकी आवाजाही के विषय पर गृह मंत्रालय और रेल मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकें की। लोकसभा चुनाव करीब 7 चरणों में अप्रैल और मई में कराए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान किया जा सकता है। 
 
समझा जाता है कि निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने गृह मंत्रालय के अधिकारियों से आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के साथ ही जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव कराने की संभावना पर चर्चा की।
 
उच्चतम न्यायालय ने पिछले दिसंबर में निर्वाचन आयोग को 30 सितंबर तक जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था। लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि क्या जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के साथ कराए जा सकते हैं, जिसके अप्रैल-मई में होने की संभावना है।
 
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव : आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है तथा वहां विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ कराए जाएंगे। समझा जाता है कि बैठकों के दौरान शीर्ष निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी की खातिर केंद्रीय बलों की समय से आवाजाही की आवश्यकता पर बल दिया है।
 
ट्रेन की अच्छी व्यवस्था पर बल : यह भी पता चला है कि आयोग ने ट्रेन की अच्छी व्यवस्था पर भी बल दिया है जिनका इस्तेमाल सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही के लिए किया जाएगा। उसने ऐसी ट्रेन में भोजन की सुविधा के लिए भी जोर दिया है।
 
निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधित्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। यह बैठक ऐसी समय हुई है जब कुछ दिन बाद आयोग के लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने की संभावना है। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

75 जिलों में 4329 शाखाओं के साथ उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

अगला लेख