बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Earthquake in North India including Delhi, NCR, Center was in Alwar
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (20:02 IST)

दिल्ली, NCR सहित उत्तर भारत में भूकंप, अलवर में था केंद्र

Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली,NCR और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत में शुक्रवार की शाम मध्यम स्तर का भूकंप महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.7 थी।
 
भूकंप का केंद्र राजस्थान के अलवर जिले में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप शाम सात बजे महसूस किया गया जो 35 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।
 
भूकंप के झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भी महसूस किए गए जिससे लोगों में दहशत फैल गई। जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।
ये भी पढ़ें
COVID-19 : मुंह की जांच ला सकती है गलत नेगेटिव परिणामों में कमी