biodatamaker
✕

असम में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, मेघालय, बंगाल तक महसूस किए गए झटके

Updated: बुधवार, 7 जुलाई 2021 (11:26 IST)
गुवाहाटी। असम में बुधवार को सुबह 5.2 तीव्रता का भूकंप आया जिसके झटके पड़ोसी राज्य मेघालय और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों के साथ साथ बांग्लादेश तक महसूस किए गए।
 
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट में बताया गया कि भूकंप सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर आया जिसका केंद्र लोअर असम के गोलपाड़ा में 14 किमी की गहराई पर था।
 
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक संजय ओनील शॉ ने बताया कि भूकंप मेघालय में तुरा के 71 किमी दूर उत्तरी हिस्से में आया और इसके झटके राज्य में भी महसूस किए गए।
 
भूकंप के कारण गुवाहाटी समेत लोअर असम के जिलों के लोग और मेघालय के लोग घबरा कर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके अलीपुरदुआर और जलपाईगुड़ी समेत पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में भी महसूस किए गए।
 
बांग्लादेश में स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक ढाका, गाईबांधा, बोगरा और राजशाही आदि हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जानमाल की हानि की कोई खबर नहीं है।
 
उत्तरपूर्वी भारत भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यहां भूकंप के झटके बार-बार महसूस किए जाते हैं। बीती 28 अप्रैल को क्षेत्र में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

अगला लेख