ramcharitmanas

ई पर्यटन वीजा से सरकार ने कमाए 1,400 करोड़ रुपए, पर्यटक 2 महीने तक भारत में रुक सकते हैं

Updated: रविवार, 20 मई 2018 (19:24 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने अपनी सफल ई-वीजा योजना से 1,400 करोड़ रुपए का राजस्व कमाया है। पर्यटक के तौर पर भारत आने वाले 163 देशों के नागरिकों को इस योजना की पेशकश की जाती है। इसकी शुरुआत 2014 में हुई थी।
 
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि साल 2017 में इस ई-वीजा योजना का इस्तेमाल 19 लाख पर्यटकों ने किया था और ऐसी उम्मीद है कि 2018 में इसका लाभ 25 लाख से ज्यादा पर्यटक उठाएंगे। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 2014 में इसकी शुरुआत के बाद से इससे 1,400 करोड़ रुपए का राजस्व कमाया गया।
 
ई-वीजा के शुल्क को 4 भागों में बांटा गया है। ये हैं शून्य, 25 अमेरिकी डॉलर, 50 अमेरिकी डॉलर और 75 अमेरिकी डॉलर। यह शुल्क राष्ट्रीयता और पारस्परिक आदान-प्रदान पर आधारित है। इस योजना की सुविधा का लाभ 163 देशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध है। इसके अनुसार इन देशों के पर्यटक 25 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और 5 समुद्री बंदरगाहों से भारत में आ सकते हैं। ई-वीजा पर आए पर्यटक 2 महीने तक भारत में रुक सकते हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख