dharma sangrah
✕

Weather Updates : दिल्ली में धूलभरी आंधी चली, उत्तरी दिल्ली में भारी बारिश से पारा लुढ़का

Updated: गुरुवार, 14 मई 2020 (22:36 IST)
दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में आसमान बृहस्पतिवार को बादलों से ढक गया और तेज धूल आंधी चली, जिसके फलस्वरूप दृश्यता घट गई। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार धूल भरी आंधी आई है। छिटपुट स्थानों, खासकर उत्तरी दिल्ली में भारी बारिश होने और ओलावृष्टि होने की भी खबर है।
 
कुछ क्षेत्रों में पेड़ भी उखड़ गए। इससे बिजली के तारों और वाहनों को नुकसान पहुंचा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह नए पश्चिमी विक्षोभ का परिणाम था। राष्ट्रीय राजधानी में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चली।
 
उन्होंने बताया कि धूल भरी आंधी और बारिश से खासकर उत्तरी दिल्ली में पारा काफी नीचे आ गया। अन्यत्र तापमान कम से कम दो डिग्री तक तापमान गिरा।

आईएमडी वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में 15 अप्रैल से 15 जून के बीच धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि आम बात है। निजी मौसम पूर्वानुमान सेवा स्काईमेट वेदर के महेश पलवट ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में अब तक लू नहीं आई है।(भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख