dharma sangrah
✕

AI की वजह से Dukaan स्टार्टअप के 90% कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

सुमित शाह ने कहा 2 घंटे का काम अब सिर्फ 3 मिनट में होता है

Updated: गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (15:42 IST)
Dukaan Lay Off
आज के समय में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की वजह से कई लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। ऐसी ही एक घोषणा बेंगलुरु के स्टार्टअप Dukaan के सीईओ सुमित शाह ने की है। हाल ही में ट्विटर पर सुमित शाह ने बताया कि उन्होंने 90% कस्टमर सपोर्ट टीम को निकाल दिया है। इन एम्प्लोयी की जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस chatbot ने ली है। सुमित शाह ने बताया कि यह फैसला उन्होंने अपने लाभ को प्राथमिकता पर रखते हुए लिया है। उन्होंने बताया कि उनकी कस्टमर सपोर्ट लागत 85 प्रतिशत तक कम हुई है। साथ ही जिस काम में दो घंटे लगते थे अब वो सिर्फ 3 मिनट में किया जा सकता है। सुमित शाह के इस निर्णय के लिए उनकी निंदा की जा रही है। हालांकि सुमित शाह ने अन्य रोल के लिए लोगों को रोज़गार देने का फैसला भी किया है।
blockquote class="twitter-tweet">

We had to layoff 90% of our support team because of this AI chatbot.

Tough? Yes. Necessary? Absolutely.

The results?

Time to first response went from 1m 44s to INSTANT!
Resolution time went from 2h 13m to 3m 12s
Customer support costs reduced by ~85%

Here's how's we did it

— Suumit Shah (@suumitshah) July 10, 2023 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
सुमित शाह Dukaan नामक स्टार्टअप के सीईओ और सह-संस्थापक हैं। Dukaan एक प्रकार की वेबसाइट और एप है जिसमें कई रिटेलर और मर्चेंट इस एप की मदद से इ-कॉमर्स स्टोर खोल सकते हैं। इस एप के ज़रिए आप अपनी खुद की इ-कॉमर्स वेबसाइट को डिजाईन कर सकते हैं। यह एप आपको कई तरह के मार्केटिंग टूल थीम, plugin जैसी सुविधा प्रदान करता है। सुमित शाह ने Dukaan की शुरुआत जून 2020 में सह-संस्थापक सुभाष चौधरी के साथ की थी।
 
Dukaan स्टार्टअप से पहले सुमित ने 2018 में Rankz.io और 2014 में Risemetric की स्थापना की थी। सुमित शाह मुंबई के रहने वाले हैं और उन्होंने पढाई में इंजीनियरिंग की है। इसके साथ ही सुमित ने मैकडॉनल्ड्स और क्रेड जैसी कई बड़ी कंपनियों में काम भी किया है। आपको बता दें कि सुमित शाह ने लीना नाम की AI assistance को लॉन्च किया है जो कस्टमर सपोर्ट टीम की जगह काम करेगी।
 
सुमित के इस फैसले के बाद उनकी काफी नींदा की जा रही है। इस क्रिटिसिज्म पर सुमित ने एक और ट्विट करते हुए कहा कि बड़े मीडिया के फ्रंट पेज पर आना ठीक है लेकिन मेरा सवाल यह है कि heartless, internet angry, lack of empathy जैसे शब्द क्यों इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
 
सुमित के इस ट्वीट पर विष्णु सेठ ने कमेंट करते हुए कहा कि 'सुमित यह AI तुम्हारी कस्टमर सपोर्ट टीम के लिए अच्छा नहीं है। मैंने इस AI से कई सवाल पूछे और कई तरह से एक ही सवाल पूछा पर मुझे मेरे अनुसार जवाब नहीं मिला है।
 
इसके साथ ही रोहित ने कमेंट किया कि 'अपनी सेल्स को बढ़ाने के लिए ये laid off ट्रेंड काफी अच्छा है। पब्लिसिटी बढ़ाने के लिए बस आपको 90% laid off की घोषणा करनी होती है।'
ALSO READ: यमुना का जलस्तर बढ़ा, दिल्ली में मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

अगला लेख