ramcharitmanas
✕

कश्मीर में अब ड्रोन करेंगे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाए जाएंगे नाके

Updated: शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (18:56 IST)
जम्मू। कश्मीर में लगातार आतंकियों के निशाने बन रहे अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों और प्रवासी नागरिकों की सुरक्षा का भार अब ड्रोनों के कांधों पर डाल दिया गया है। जबकि इस संबंध में यह फैसला किया जा रहा था कि कश्मीर में एक और प्रवासी नागरिक की मौत हो गई जिसके प्रति पुलिस कहती थी कि उसकी मौत सिर में चोट लगने से हुई है।

कश्मीर में अल्पसंख्यकों व प्रवासी नागरिकों पर हो रहे हमलों को देखते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस और केरिपुब ने उन्हें सुरक्षा देने का खाका तैयार कर लिया है। जिन इलाकों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग या फिर प्रवासी नागरिक रह रहे हैं, उन इलाकों की निगरानी ड्रोन के जरिए की जाएगी। यही नहीं लाल चौक सहित सभी संवेदनशील इलाकों में आतंकी हमलों को रोकने के लिए अतिरिक्त नाके भी बढ़ाए जाएंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार 23 अक्टूबर को कश्मीर पहुंच रहे हैं। उनके आने से एक दिन पहले कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए श्रीनगर के प्रताप पार्क इलाके में पुलिस और केरिपुब ने ड्रोन का परीक्षण भी किया। केरिपुब के डीआईजी मैथ्यू ए जान ने कहा कि केरिपुब ने पुलिस के साथ ड्रोन का परीक्षण किया है जिसका इस्तेमाल उन क्षेत्रों में निगरानी रखने के लिए किया जाएगा, जहां अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रह रहे हैं।

इस बीच अनंतनाग जिले के जंगलात मंडी क्षेत्र में शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थितियों में एक प्रवासी नागरिक का शव बरामद किया गया है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। साथ ही कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि अनंतनाग क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मृत शव के सिर पर चोट है। पुलिस का दावा है कि इसके साथ आतंकवाद से जुड़ी किसी भी घटना का कोई एंगल सामने नहीं आया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख