biodatamaker
✕

ड्रोन से होगी कोविड-19 वैक्सीन सप्लाई, इच्‍छुक पार्ट‍ियों से मांगे आवेदन

Updated: रविवार, 13 जून 2021 (19:47 IST)
नई दिल्ली। देश के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को जल्द ही ड्रोन के जरिए कोविड-19 की वैक्सीन मिल सकती है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से एचएलएल इंफ्रा टेक सर्विसेज लिमिटेड ने शुक्रवार को भारत में चुनिंदा स्थानों पर यूएवी द्वारा मेडिकल सप्लाई (वैक्सीन/ दवा) की डिलीवरी के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) इनवाइट की हैं।

कंपनी ने कहा कि आईसीएमआर, यूएवी ऑपरेटरों को पूर्व-निर्धारित या प्री- अप्रूव्ड फ्लाइट पाथ में ऑपरेट करने और कोविड -19 वैक्सीन डिलीवर करने में एंगेज करेगा। इच्छुक पार्टियों को इसके लिए आवेदन करने के लिए प्रोफार्मा भी दिया है। एचएलएल ने आवश्यक यूएवी के लिए स्पेसिफिकेशन दिए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक ऐसी जानकारी सामने आ रही है।

कंपनी के नोट के अनुसार, ड्रोन कम से कम 35 किमी की न्यूनतम हवाई दूरी को 100 मीटर की वर्टिकल ऊंचाई पर कवर करने में सक्षम होना चाहिए। इसके साथ ही वर्टिकली रूप से उड़ान भरने और 4 किलो का न्यूनतम पेलोड ले जाने और होम बेस पर लौटने में सक्षम होना चाहिए। एचएलएल ने साफ कर दिया है कि पैराशूट आधारित डिलीवरी को तरजीह नहीं दी जाएगी। एचएलएल ने आगे कहा,प्रस्तावित एग्रीमेंट 90 दिनों के लिए वैलिड होगा और इसे यूएवी ऑपरेटर के प्रदर्शन और कार्यक्रम की आवश्यकता के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।


नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा ड्रोन का उपयोग करके कोविड-19 वैक्सीन वितरण की फीजेबिलिटी स्टडी करने के लिए आईसीएमआर को सशर्त छूट दिए जाने के लगभग दो महीने बाद यह फैसला आया है। इस प्रोजेक्ट के लिए आईसीएमआर ने आईआईटी कानपुर के साथ साझेदारी की है। केंद्र ने कहा कि छूट एक साल की अवधि या अगले आदेश तक के लिए वैलिड होगी।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख