Daily Horoscope

खुशखबर, अब घर बैठे मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए कितना लगेगा खर्च...

Updated: रविवार, 15 जुलाई 2018 (12:41 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार अगले महीने से दिल्लीवासियों को 50 रुपए के अतिरिक्त शुल्क पर जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और राशन कार्ड जैसी 100 लोक सेवाओं को लोगों के घरों पर उपलब्ध कराएगी।
 
केजरीवाल मंत्रिमंडल की हाल ही में हुई बैठक के ब्योरे के अनुसार बिचौलिया एजेंसी द्वारा किए गए प्रत्येक सफल लेन-देन के एवज में नागरिकों से 50 रुपए, सुविधा शुल्क वसूलने के प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
 
दिल्ली सरकार ने इस महीने की शुरुआत में एक एजेंसी को यह काम सौंपने के प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। यह कंपनी राष्ट्रीय राजधानी में परियोजना के क्रियान्वयन के लिए बिचौलिये का काम करेगी।
 
अगस्त में शुरू होने वाली घर पहुंच सेवा के तहत आप सरकार अपने विभिन्न विभागों की करीब 100 जन सेवाओं को दिल्ली के नागरिकों के घरों तक पहुंचाएगी। सरकार का दावा है कि दिल्ली के किसी भी नागरिक को इस योजना के तहत सूचीबद्ध सेवाओं के लिए कतार में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा।
 
योजना के अनुसार एजेंसी के माध्यम से मोबाइल सहायक नियुक्त किये जाएंगे। एजेंसी कॉल सेंटर भी स्थापित करेगी।
 
इस योजना के तहत अनेक सेवाएं आएंगी जिनमें जाति प्रमाणपत्र, पानी का नया कनेक्शन, आय प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र, आरसी में पता परिवर्तन आदि शामिल हैं।
 
उदाहरण के लिए यदि किसी को नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना है तो वह एक निश्चित कॉल सेंटर पर फोन करके अपना ब्योरा देगा। उसके बाद एजेंसी एक मोबाइल सहायक को काम सौंपेगी जो आवेदक के घर जाकर जरूरी विवरण और कागजात लेगा। आवेदक को एक बार ड्राइविंग परीक्षण के लिए एमएलओ दफ्तर जाना होगा। (भाषा) 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख