Daily Horoscope
✕

सिलक्यारा सुरंग में ड्रिलिंग फिर से शुरू, पीएम मोदी ने सीएम धामी से की बात

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2023 (11:44 IST)
Drilling resumes in Silakyara Tunnel : निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग (Silakyara Tunnel) में 10 दिन से अधिक समय से फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने का रास्ता तैयार करने के लिए अमेरिकी ऑगर मशीन (American auger machine) से ड्रिलिंग फिर शुरू होने से बचाव अभियान में तेजी आ गई है और लगातार स्थिति पर नजर रख रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) से बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली।
 
अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि अमेरिकी ऑगर मशीन से मंगलवार देर रात फिर से ड्रिलिंग शुरू कर दी गई और अब तक मलबे के 40 मीटर अंदर तक पाइप डाले जा चुके हैं। ऑगर मशीन के शुक्रवार दोपहर को किसी कठोर सतह से टकराने के बाद उससे ड्रिलिंग रोक दी गई थी। ड्रिलिंग के रोके जाने तक मलबे को 22 मीटर तक भेद कर उसके अंदर 6 मीटर लंबे 900 मिमी व्यास के 4 पाइप डाले जा चुके थे। अंतिम पाइप का 2 मीटर हिस्सा अगले पाइप को जोड़ने के लिए बाहर छोड़ा गया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि अब मलबे के अंदर 900 मिमी की जगह 800 मिमी व्यास के पाइप डाले जा रहे हैं और दोबारा ड्रिलिंग शुरू होने के बाद से अब तक 6 मीटर लंबे 3 और पाइप डाले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह अब तक मलबे के 40 मीटर अंदर तक पाइप जा चुके हैं। सुरंग में ड्रिलिंग फिर शुरू होने से बचाव प्रयासों में तेजी आ गई है। बताया जा रहा है कि सुरंग के अंदर 53 मीटर तक मलबा है जिसे भेदा जाना है।
 
उत्तरकाशी जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था जिससे मलबे के दूसरी ओर श्रमिक फंस गए जिन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बचावकर्मियों को सोमवार को 53 मीटर लंबी 6 इंच की पाइपलाइन को मलबे के आरपार डालने में सफलता मिली थी जिसके जरिए ज्यादा भोजन सामग्री श्रमिकों तक पहुंचाई जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख