sundarkand
✕

DRDO ने लेजर निर्देशित टैंकभेदी स्वदेशी मिसाइल का किया सफल परीक्षण

Published: गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (23:07 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अहमदनगर में गुरुवार को स्वदेश निर्मित लेजर निर्देशित टैंक भेदी गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का सफल परीक्षण किया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
 
उन्होंने बताया कि मिसाइल का पिछले 10 दिनों में इस तरह का दूसरा सफल परीक्षण था। इसका रेंज 5 किलोमीटर तक है। अधिकारियों ने बताया कि अहमदनगर के बख्तरबंद कोर केंद्र और स्कूल (एसीसीएंडएस) में हथियार का परीक्षण एमबीटी अर्जुन टैंक से मंगलवार को किया गया।
 
रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि एटीजीएम विस्फोटक प्रतिक्रिया बख्तर से सुरक्षित बख्तरबंद वाहनों को डेढ़ से 5 किलोमीटर के रेंज में पराजित कर सकता है। 
इसने बताया कि एटीजीएम को कई प्लेटफॉर्म से लांच करने की क्षमता के साथ बनाया गया है और वर्तमान में एमबीटी अर्जुन के 120 एमएम राइफल से इसका तकनीकी परीक्षण जारी है।
 
अर्जुन डीआरडीओ की तरफ से विकसित तीसरी पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक है। एटीजीएम के सफल परीक्षण पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) को बधाई दी है। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

Top News 12 October : विपक्ष का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, नहीं मिलेंगे CJI, दिल्ली में बारिश से बदला मौसम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

अगला लेख