Daily Horoscope
✕

शिवराज के मंत्री तोमर बोले- पेट्रोल महंगा है तो साइकिल चलाओ और स्वस्थ रहो...

Updated: मंगलवार, 29 जून 2021 (15:42 IST)
भोपाल। अपने बयानों और कामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के उर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने एक बार फिर विचित्र बयान दिया। उन्होंने कहा महंगे पेट्रोल-डीजल की चिंता छोड़कर हमें साइकिल चलाने पर ध्यान देना चाहिए। इससे सेहत भी ठीक रहेगी और खर्चा भी बचेगा। 
 
मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए तोमर ने कहा कि जब हम सब्जीमंडी जाते हैं तो हमें साइकिल से जाना चाहिए। इससे हम स्वस्थ भी रहेंगे और प्रदूषण से भी ‍मुक्ति मिलेगी। जब नेताओं के काफिले में ज्यादा वाहनों के उपयोग से जुड़ा सवाल उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अपनी बात करता हूं। मैं कितना साइकिल चलाता हूं, कितना पैदल चलता और कितना वाहन में सफर करता हूं, यह मेरी लॉगबुक देखकर पता लगाया जा सकता है। 
 
महंगे पेट्रोल-डीजल से जुड़े प्रश्न पर तोमर ने कहा कि निश्चित ही कीमतें ज्यादा हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल के टैक्स से आने वाला पैसा गरीबों पर खर्च किया जाता है। कोरोना काल में उन्हें निशुल्क इलाज और निशुल्क राशन मिल रहा है। शिक्षा का इंतजाम भी इसी पैसे से होता है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो अन्य चीजों पर भी चिंतन करेंगे।

उल्लेखनीय है पिछले दिनों ग्वालियर में प्रद्युम्न सिंह तोमर एक ट्रांसफॉर्मर पर उगी बेल को हटाने के लिए खंभे पर चढ़ गए थे। उस समय भी उनका वीडियो काफी वायरल हुआ था। 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

अगला लेख