Daily Horoscope
✕

दिव्यांगजनों को यूडीआईडी योजना का लाभ लेने के लिए आधार संख्या जरूरी नहीं

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (17:08 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने इस बात को गलत बताया है कि दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए ‘आधार’ संख्या अनिवार्य है।
 
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने गुरुवार को राज्यसभा को बताया कि दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए ‘आधार’ संख्या अनिवार्य नहीं है।
 
उन्होंने बताया कि विशिष्ट दिव्यांगता पहचान (यूडीआईडी) कार्ड परियोजना के अंतर्गत 19 नवंबर 2017 की स्थिति के अनुसार, 310541 ई-यूडीआईडी कार्ड तैयार किए गए हैं। इनमें से 187082 ई-यूडीआईडी कार्ड में आधार संख्या है। 
 
गहलोत ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि आधार के अंतर्गत नामांकन करने के लिए दिव्यांगजनों ने अपनी कुछ समस्याओं के बारे में मंत्रालय को अवगत कराया था। ऐसे मामले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के समक्ष आवश्यक कार्रवाई के लिए उठाए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि जहां तक यूडीआईडी कार्ड का संबंध है तो आधार संख्या नहीं देने के कारण अभी तक किसी भी दिव्यांगजन को यूडीआईडी कार्ड से वंचित नहीं किया गया है। (भाषा)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

जनजातीय गौरव दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन रद्द, अब भोपाल में होगा शक्ति प्रदर्शन, हर विधानसभा से 1000 कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य

कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकी ढेर, कश्मीर का आखिरी सक्रिय स्थानीय कमांडर लतीफ भट भी मारा गया

भारत समिट में लगे नारे पर इटली में छिड़ी बहस, मेलोनी के गठबंधन की नेता ने किया भारत सरकार का बचाव

आदिवासी गौरव दिवस पर भव्य आयोजन, CM पटेल ने 3.5 करोड़ के अत्याधुनिक फायर टेंडर का किया लोकार्पण

अगला लेख