Daily Horoscope
✕

दिग्विजयसिंह ने भाजपा पर लगाया कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश का आरोप

Updated: मंगलवार, 3 मार्च 2020 (09:23 IST)
भोपाल/ नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है भाजपा मप्र की कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने के लिए‍ कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रही है।
ALSO READ: राज्यसभा के लिए खतरे में पड़ सकती है दिग्विजय और सिंधिया की दावेदारी!
उन्होंने कल सोमवार को दिल्ली में आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा 
कांग्रेस विधायकों को 25 से 35 करोड़ तक का ऑफर दे रहे हैं। सिंह ने कहा कि यह कर्नाटक नहीं, मध्यप्रदेश है तथा हमारे विधायक बिकेंगे नहीं। इस बार पर शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय की झूठ बोलने की पुरानी आदत है।
 
दूसरी ओर दिग्विजय ने कहा कि मैं बिना किसी आधार के आरोप नहीं लगाता। शिवराज और नरोत्तम में से एक मुख्यमंत्री और दूसरा उपमुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं और वे अपनी इसी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए कांग्रेस विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपए की पेशकश कर रहे हैं, लेकिन हमारे विधायक बिकेंगे नहीं। इससे पहले भी दिग्विजय सिंह सन् 2019 में भी इसी प्रकार की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा चुके हैं।
 
कर्नाटक में 16 विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिर गई थी। मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 विधानसभा सीटों में 2 विधायकों के देहांत के बाद वर्तमान में 228 सदस्य हैं। इसमें से कांग्रेस के 115 विधायक हैं तथा सरकार को 3 निर्दलीय विधायक, 2 बसपा और 1 सपा विधायक का भी समर्थन प्राप्त है तथा भाजपा के 107 विधायक हैं।
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख