Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

डिजिटल भुगतान ले रहा है जन आंदोलन का रूप : कांत

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 (14:49 IST)
नई दिल्ली। देश में डिजिटल भुगतान को जन आंदोलन बनाने के तहत नीति आयोग द्वारा शुरू की गई योजनाओं में 20 फरवरी तक करीब 10 लाख ग्राहकों और व्‍यापारियों को कुल 153.5 करोड़ रुपए की पुरस्‍कार राशि दी गई है।
 
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि लकी ग्राहक योजना (एलजीवाई) और डिजि-धन व्‍यापार योजना (डीवीवाई) 25 दिसंबर को शुरू की गई थी और यह 14 अप्रैल 2017 तक चलेगी। इसके तहत अब तक 58 स्थानों पर डिजिधन मेले का आयोजन किया जा चुका है। इन योजनाओं का उद्देशय डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए ग्राहकों और व्‍यापारियों दोनों को प्रोत्‍साहित करना है।
 
इनके तहत कुल 1.5 करोड़ रुपए की पुरस्‍कार राशि के लिए रोजाना 15,000 विजेताओं की घोषणा की जाती है। इसके अलावा हर सप्‍ताह करीब 8.3 करोड़ रुपये की कुल पुरस्‍कार राशि के लिए 14,000 से अधिक साप्‍ताहिक विजेता घोषित किए जाते हैं।
 
उन्होंने कहा कि रूपे कार्ड, भीम/यूपीआई (भारत इंटरफेस फॉर मनी/यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस), यूएसएसडी आधारित और आधार सक्षम भुगतान सेवा (एईपीएस) का इस्‍तेमाल करने वाले उपभोक्‍ता और व्‍यापारी दैनिक एवं साप्‍ताहिक लकी ड्रॉ पुरस्‍कार जीतने के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल एक मुहिम का रूप ले चुकी है और समाज के विभिन्‍न वर्गों के लोगों ने डिजिटल लेनदेन प्रणाली में हिस्‍सा लेना शुरू कर दिया है।
 
उन्होंने बताया कि अब तक 9.8 लाख विजेताओं में 9.2 लाख उपभोक्‍ता तथा 56 हजार व्‍यापारियों को पुरस्कार मिला है। कुल 120 उपभोक्‍ताओं ने एक-एक लाख रुपए का पुरस्‍कार जीता है। चार हजार दुकानदारों को 50-50 हजार रुपए का नकद पुरस्‍कार दिया गया है।
 
महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्‍ली सर्वाधिक विजेताओं के साथ पांच शीर्ष राज्‍यों के रूप में उभरे हैं। ज्‍यादातर विजेता 21 से 30 वर्ष की उम्र के हैं। (वार्ता) 
 

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

मांगरोल में बादल फटे, 1 दिन में 22.24 इंच बारिश, गुजरात के 225 तालुका पानी-पानी

शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?

गुजरात में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकियों में देवास का 18 साल का बिलाल दुर्रानी घाघा भी, ATS इस एंगल पर कर रही जांच

केतन से लेकर इंदौर के राजा रघुवंशी तक! भाजपा सांसद ने दोहराई पुरुष आयोग की मांग, कहा- पुरुषों की भी सुनो

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

अगला लेख