Hanuman Chalisa

बेकार प्लास्टिक से बन रहा है रोज 800 लीटर डीजल

Updated: शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (17:15 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के तहत देहरादून स्थित भारतीय पेट्रोलियम संस्थान में रोजाना एक टन वेस्ट प्लास्टिक से 800 लीटर डीजल बनाया जा रहा है और इसके लिए दिल्ली में भी संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

हर्षवर्धन ने प्रश्नकाल में बताया कि देहरादून स्थित प्रयोगशाला ने 2016 में इस विषय पर अनुसंधान शुरू किया था और तीन साल के भीतर वहां एक बड़े संयंत्र में अनुपयोगी प्लास्टिक से डीजल बनाया जा रहा है। इससे पेट्रोल आदि उत्पाद भी बनाए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि देहरादून के घरों से गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) की मदद से वेस्ट प्लास्टिक इकट्ठा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीडीए आदि संस्थानों की मदद से दिल्ली में भी इसके लिए संयंत्र लगाए जाएंगे। हर्षवर्धन ने कहा कि सीएसआईआर विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान कर रहा है तथा कई उपयोगी चीजें तथा तकनीक विकसित कर रहा है।

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

NEET पेपर लीक: इंदौर में डटे 5 हजार छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, मिला LGBT और आम जनता का साथ

LIVE: जंतर मंतर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, किया छात्रों का समर्थन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

हमारा समय बर्बाद न करें : CJI सूर्यकांत बोले, छात्रों पर पुलिस बर्बरता के खिलाफ याचिका की त्वरित सुनवाई से किया इनकार

अगला लेख