sundarkand

कश्मीर में धोनी, जानिए क्या-क्या काम कर रहे हैं 'कैप्टन कूल'

Updated: बुधवार, 7 अगस्त 2019 (18:32 IST)
जम्मू। धारा 370 हटने के बाद पैदा हुए माहौल के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को फिलहाल कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों से दूर रखा गया है। उन्हें सिर्फ गार्ड, पोस्ट तथा गश्त की ड्यूटी दी गई है, जिसे वे बखूबी निभा रहे हैं।
 
कश्मीर के मौजूदा हालात में वह अवंतीपोरा हाईवे पर अपने साथी सैन्यकर्मियों के साथ गश्त करते भी दिख रहे हैं। यही नहीं अवंतीपोरा में विक्टर फोर्स मुख्यालय की तरफ जाने वाले रास्ते के बाहरी छोर पर वह अपनी जिप्सी के साथ गत रोज काफी देर तक खड़े रहते हैं। जबकि उनके अधीनस्थ जवानों का एक दस्ता उनसे कुछ दूरी पर खड़ा रहता था।
 
विक्टर फोर्स में अपनी सैन्य जिंदगी के सफर के वीडियो महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं। वॉलीबाल खेलते हुए, बूट पालिश करते हुए उन्होंने अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर किए। कभी-कभी फिल्म का गीत मैं पल दो पल का शायर हूं... भी वह गुनगुनाते हुए एक वीडियो में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है।
 
उनके पास सोने के लिए कोई बड़ा कमरा नहीं है, महज दस फुट का कमरा है जिसमें किंगसाइज बेड नहीं बल्कि एक तख्त पर बिछा बिस्तर है। सैन्य डयूटी को अंजाम देने के साथ उन्हें निर्धारित समय पर सुबह-शाम मैदान में पीटी भी करनी पड़ रही है। क्रिकेट की जगह अब वॉलीबाल खेल रहे हैं।
 
धोनी भी एक सैन्याधिकारी के रूप में अपनी नई जिंदगी का पूरा मजा ले रहे हैं। वह सुबह-शाम अपने सहयोगी सैन्य अधिकारियों व जवानों के साथ पीटी कर रहे हैं। उनके साथ वॉलीबाल खेल रहे हैं। अपने सभी निजी कार्य वह खुद कर रहे हैं। जूते भी वह खुद ही चमका रहे हैं। वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों की हाजिरी लेने साथ उनके लिए काम भी आवंटित कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अपने दिन के कामकाज की रिपोर्ट भी दे रहे हैं।
 
दक्षिण कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों का संचालन कर रही सेना की विक्टर फोर्स के अवंतीपोरा स्थित मुख्यालय में ही 106 टीए बटालियन तैनात है। विक्टर फोर्स मुख्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी इनके पास ही है। संबधित अधिकारियों के अनुसार धोनी को आतंकरोधी अभियानों की ड्‍यूटी नहीं दी गई है। इसके अलावा एक लेफ्टिनेंट कर्नल के तौर पर जो भी काम हैं, उन्हें आवंटित गए हैं। वह 15 अगस्त तक यहीं कश्मीर में रहेंगे।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

UP की 'दीदियां' अब ग्लोबल मार्केट में मचाएंगी धूम, 3 हजार से ज्यादा देसी उत्पाद ONDC, Amazon-Flipkart पर बिकेंगे

UP में जलभराव पर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकाय अलर्ट मोड में, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

अखिलेश ने शिवपाल से छीनी लोहिया ट्रस्ट की कमान, राजभर का तंज— इन्हें तो चाचा पर भी भरोसा नहीं!

अगला लेख