sundarkand
✕

एयर इंडिया पर DGCA की बड़ी कार्रवाई, 30 लाख का जुर्माना

Updated: शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 (14:33 IST)
नई दिल्ली। विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में महिला यात्री पर एक सहयात्री के पेशाब करने की घटना में एयर इंडिया पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
 
डीजीसीए ने एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान के कमांडर पायलट का लाइसेंस निलंबित किया। साथ ही एयर इंडिया की उड़ान सेवा निदेशक को दायित्वों के निर्वहन में नाकाम रहने पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
 
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2022 को न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में यात्री शंकर मिश्रा ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। वह नशे में धुत था।
 
महिला ने एयरलाइंस से घटना के अगले ही दिन लिखित में शिकायत की थी। लेकिन एयर इंडिया ने इसकी सूचना पुलिस या अन्य संबंधित एजेंसियों को नहीं दी थी। आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने 4 जनवरी को दिल्ली पुलिस में शिकायत की थी।

डीजीसीए के संज्ञान में यह मामला 4 जनवरी को आने पर एयर इंडिया को नोटिस जारी किया गया था। नियामक ने यह कार्रवाई विभिन्न मानदंडों के उल्लंघन के लिए की है।

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख