dharma sangrah

मेष संक्रांति स्नान पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

Updated: गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (16:40 IST)
हरिद्वार। बैसाखी स्नान पर्व से एक दिन पहले ही बुधवार को धर्मनगरी हरिद्वार श्रद्धालुओं से पूरी तरह पैक हो गई थी।गुरुवार सुबह से ही आज बैसाखी के साथ ही मेष संक्रांति का स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

गुरुवार को पूरे दिन हरिद्वार पुलिस को यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कोरोनावायरस (Coronavirus) काल में 2 साल बाद पहली बार बिना किसी रोकटोक के बैसाखी व मेष संक्रांति स्नान हो रहा है।

धर्मनगरी हरिद्वार और ऋषिकेश में स्नान पर्व को लेकर एक सप्ताह पहले ही ऑनलाइन होटल बुक हो गए थे। स्नान पर्व से एक दिन पहले बुधवार को ही शहर के सभी होटलों में यात्रियों का आना शुरू हो गया था।धर्मशालाओं के अलावा गुरुओं के आश्रमों में आकर भी यात्रियों ने डेरा डाल दिया था।

शहर के सभी प्रमुख चौराहों व संपर्क मार्गों पर सिविल पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस व सीपीयू के जवान तैनात कर दिए गए थे।धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते शाम के समय हाईवे पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। यह त्योहार नववर्ष की शुरुआत माना जाता है। श्रद्धालु इस दौरान भोग लगाकर गंगा पूजा करते हैं।

मान्यता है कि हजारों साल पहले देवी गंगा इसी दिन धरती पर उतरी थीं। उन्हीं के सम्मान में धर्मावलंबी पारंपरिक पवित्र स्नान के लिए गंगा किनारे एकत्र होते हैं तथा इस पर्व को मनाते है। श्रद्धालुओं का मानना है कि आज के दिन गंगा स्नान के साथ दान-पुण्य करना उनकी मनोकामना पूरी करता है, जिससे उनके परिवार में सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

जिनकी जेब से राममंदिर निर्माण के लिए एक पैसा नहीं निकला, वे लोग कर रहे चंदा चोरी की बात : CM योगी

योगी सरकार ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान, विद्यालयों से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

अगला लेख