sundarkand

राहुल के Gen-Z वाले बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले- 'अर्बन नक्सली' की तरह बोलते हैं...

Updated: शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025 (19:12 IST)
Devendra Fadnavis News : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर ‘अर्बन नक्सली’ की तरह बयान देने का आरोप लगाया और दावा किया कि कांग्रेस नेता ने ‘जेन-जेड’ को लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को उखाड़ फेंकने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा, उन्हें न तो संविधान पर भरोसा है और न ही वे संस्थाओं को मानते हैं। फडणवीस की यह टिप्पणी गांधी द्वारा देश के निर्वाचन आयोग पर नए सिरे से हमला करने और वोट चोरी के आरोपों को दोहराने के एक दिन बाद आई है। ‘जेन-जेड’ वे युवा हैं जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी न तो संविधान में विश्वास करते हैं और न ही लोकतांत्रिक संस्थाओं को स्वीकार करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी के सलाहकारों की सोच भी ‘अर्बन नक्सली जैसी है। उनकी यह टिप्पणी गांधी द्वारा देश के निर्वाचन आयोग पर नए सिरे से हमला करने और वोट चोरी के आरोपों को दोहराने के एक दिन बाद आई है।
ALSO READ: राहुल गांधी बोले, सुबह 4 बजे उठो, 36 सेकंड में 2 वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने बृहस्पतिवार शाम को पोस्ट कर कहा, देश के युवा, देश के छात्र, देश के ‘जेन-जेड’ संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद! कांग्रेस नेता के इस पोस्ट पर फडणवीस की प्रतिक्रिया मांगी तो मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, गांधी ने ‘जेन-जेड’ से अपील की है कि वे एक साथ आकर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को उखाड़ फेंकें... यह ‘वोट चोरी’ नहीं है, बल्कि राहुल गांधी के दिमाग की चोरी हो गई है।
ALSO READ: 2 साल पहले ही बताया था, राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर कर्नाटक CEO का जवाब
मुख्यमंत्री ने कहा, उन्हें न तो संविधान पर भरोसा है और न ही वे संस्थाओं को मानते हैं। उन्होंने जिस तरह से कहा कि ‘जेन-जेड’ को एकजुट होकर चुनी हुई सरकार को गिराना चाहिए, वह ‘अर्बन नक्सली’ जैसी भाषा है। उन्होंने कहा, गांधी के सलाहकारों की मानसिकता ‘अर्बन नक्सली’ जैसी है। लेकिन भारत के ‘जेन-जेड’ संविधान में विश्वास रखते हैं। इसी ‘जेन-जेड’ ने स्टार्टअप ‘इकोसिस्टम’ की शुरुआत की है और प्रौद्योगिकी को समझती है। राहुल गांधी न तो ‘जेन-जेड’ को समझते हैं, न ही देश के युवाओं को और न ही बुजुर्गों को। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

अगला लेख