Daily Horoscope
✕

अमित शाह से मुलाकात के बाद फडणवीस ने कहा महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन लोटस' नहीं...

Updated: शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 (21:09 IST)
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन लोटस' नहीं हो रहा है क्योंकि महा विकास अघाड़ी सरकार अपने ही अंतर्विरोधों के कारण गिर जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में यह बयान दिया।

फडणवीस ने दावा किया कि शाह के साथ उनकी मुलाकात 'गैर राजनीतिक' थी क्योंकि इसका मकसद प्रदेश के चीनी उद्योगों के लिए आर्थिक सहायता की मांग करना था।भाजपा नेता ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (Coronavirus) की स्थि​ति से भी शाह को अवगत कराया है और इसके लिए प्रधानमंत्री से मुलाकात का वक्त मांगा है।

बैठक के बारे में फडणवीस ने कहा, इस दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। हम राज्य सरकार को अस्थिर करने के इच्छुक नहीं हैं, यह समय कोरोनावायरस से संघर्ष का है।

उन्होंने बताया, महाराष्ट्र में ऑपरेशन लोटस नहीं होगा, हमने पहले ही कहा है कि सरकार में अपने अंतर्विरोध हैं और हम देखेंगे कि यह कब गिरती है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में किसी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई है।
यह पूछे जाने पर कि पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ नेता आपके साथ थे, इस पर उन्होंने कहा कि वे सब चीनी उद्योग से जुड़े हैं।(भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

अगला लेख