dharma sangrah
✕

हटी डेरा प्रमुख की जेड प्लस सुरक्षा

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (16:48 IST)
चंडीगढ़। बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा घेरा वापस ले लिया गया है। हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस धेसी ने यहां यह जानकारी दी।
 
उन्होंने इस बात से इंकार किया कि रोहतक की जेल में डेरा प्रमुख को किसी तरह की खास सुविधा दी जा रही हैं। राम रहीम को कल पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने 15 साल पुराने बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिया।
 
धेसी ने यहां कहा कि डेरा प्रमुख को कल गिरफ्तार किए जाने के साथ ही, उनकी ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा वापस ले ली गई। उन्होंने कहा कि उनसे एक आम कैदी जैसा सुलूक किया जा रहा है। ऐसी खबरें थीं राम रहीम को एयर कंडीशनर दिया गया है, ऐसा कुछ नहीं है। जहां तक खाने की बात है, उसे वही खाना दिया जा रहा है जो दूसरे कैदियों को मिलता है। 
 
कल फैसले से पहले राम रहीम अदालत में पेशी के लिए सिरसा से एक काफिले में पंचकूला पहुंचा था। वह हरियाणा पुलिस के कर्मियों और अपने निजी कमांडो के सुरक्षा घेरे में वहां आया था। दोषी करार दिए जाने के बाद उसे रोहतक के सुनारिया के एक जेल में बंद कर दिया गया।
 
इससे पहले हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (कारागार) के पी सिंह ने भी राम रहीम को विशेष सुविधाएं देने की बात से इनकार किया था।
 
उन्होंने डेरा प्रमुख को जेल में सुरक्षित रखने को चुनौती बताते हुए कहा, ‘‘इस वजह से ही हमने जेल के अंदर व्यवस्थाएं की हैं ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि कोई दूसरा कैदी उन्हें नुकसान ना पहुंचाए। जेल के बाहर हमने स्थानीय प्रशासन से इलाके की सुरक्षा का अनुरोध किया है और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है। (भाषा)

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख