suvichar
✕

‘चूक’ के लिए पंचकूला के पुलिस उपायुक्त निलंबित

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (23:10 IST)
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा शुरू की गई हिंसा को रोकने में नाकाम रहने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही हरियाणा सरकार ने यह कहते हुए पंचकूला के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को निलंबित कर दिया कि उनके एक 'दोषपूर्ण' आदेश के कारण जिले में भारी भीड़ जमा हुई।
 
हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राम निवास ने कहा कि ‘हां चूक हुई है और इसलिए हमने पंचकूला के डीसीपी को निलंबित कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि अधिकारी ने जो निषेधाज्ञा जारी की थी उसके तहत केवल हथियार रखने पर रोक लगी थी और पांच या उससे ज्यादा लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक नहीं लगी।
 
एक आधिकारिक आदेश में आज कहा गया कि पंचकूला के डीसीपी, आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने कल डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिया था जिसके बाद डेरा अनुयायियों ने जमकर उत्पात मचाया। पंचकूला में इस हिंसा में कम से कम 29 लोग मारे गए और 250 घायल हो गए।
 
निवास ने कहा कि पुलिस उपायुक्त (पंचकूला) द्वारा धारा 144 के तहत जारी की गई दोषपूर्ण निषेधाज्ञा के कारण ही बड़ी संख्या में डेरा अनुयायी पंचकूला आने में सफल रहे। उनसे पूछा गया था कि मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पंचकूला में डेरा अनुयायियों को इतनी ‘बड़ी संख्या में जमा होने’ क्यों दिया जब यह आशंका थी कि 2002 के बलात्कार मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ फैसला आने पर स्थिति बेकाबू हो सकती है।
 
निवास ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 144 के तहत जारी किए गए आदेश में लोगों के केवल हथियार रखने पर रोक लगाई गई जबकि पांच या उससे ज्यादा लोगों के जमा होने को लेकर उसमें कुछ नहीं कहा गया।
 
उन्होंने कहा कि ‘इसमें पांच या उससे ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक का उल्लेख नहीं था।’’ अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि ‘जब मैं 24 अगस्त को पंचकूला गया तो मैंने पता किया कि इतनी बड़ी संख्या में डेरा अनुयायियों को पंचकूला में आने क्यों दिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बताया गया कि सीआरपीसी की धारा 144 के तहत जारी किए गए आदेश में पांच या उससे ज्यादा लोगों के जमा होने को लेकर कुछ नहीं कहा गया और इस वजह से सुरक्षाकर्मी डेरा अनुयायियों को पंचकूला आने से रोक नहीं पाए। पंचकूला के डीसीपी ने एक दोषपूर्ण आदेश जारी किया था।  निवास ने कहा कि तब तक बड़ी संख्या में डेरा अनुयायी पहुंच चुके थे। (भाषा)

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

अगला लेख