Govardhan puja
✕

खुलासा! नोटबंदी से घटा भ्रष्टाचार, कर्नाटक सबसे ज्यादा भ्रष्ट

Updated: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (10:38 IST)
नई दिल्ली। सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज की ओर से द्वारा हाल ही में कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार कर्नाटक देश के सबसे भ्रष्ट राज्य है। हालांकि सर्वे में यह भी कहा गया नोटबंदी देश में भ्रष्टाचार के स्तर में 22 प्रतिशत की कमी आई है। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वेक्षण के दौरान सार्वजनिक सेवाओं के लिए रिश्वत देने में लोगों के अनुभव के आधार पर कर्नाटक ने भ्रष्ट राज्यों की सूची में सबसे पहले स्थान हासिल किया है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर और पंजाब का नंबर आता है।
 
देश के 20 राज्यों में कराए गए इस सर्वे के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, केरल और छत्तीसगढ़ सबसे कम भ्रष्ट राज्यों में हैं। सर्वेक्षण के दौरान शहर और गांव के करीब तीन हजार लोगों की राय ली गई। ज्यादातर लोगों ने माना है कि नवंबर में हुए नोटबंदी के बाद सार्वजनिक सेवाओं में भ्रष्टाचार कम हुआ है।
 
रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017 में 20 राज्यों और 10 सार्वजनिक सेवाओं के लिए दिया गया कुल रिश्वत 6350 करोड़ था जबकि 2005 में यह 20,500 करोड़ था। इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि सार्वजनिक सेवाओं में भ्रष्टाचार को कम करने के लिए अभी काफी कुछ किया जाना बाकी है।
Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगला लेख