sundarkand

नए साल के जश्न के लिए दिल्ली तैयार, सुरक्षा से लिए 18000 जवान तैनात

Updated: शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (11:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने किसी भी तरह के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने और नए साल के जश्न के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरे राष्ट्रीय राजधानी में जिला और यातायात पुलिस के 18,000 से अधिक जवानों को तैनात किया है।
 
अधिकारियों ने कहा कि शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए शहर में 125 स्थानों की पहचान की गई है। कनॉट प्लेस में रात आठ बजे से यातायात को सीमित कर दिया जायेगा और नशे में गाड़ी चलाने की जांच के लिये अल्कोमीटर का इस्तेमाल किया जायेगा।
 
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने बताया, 'हमने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है। शनिवार को पूरे शहर में 16,500 से अधिक जवानों को नए वर्ष के जश्न के आलोक में तैनात किया गया है। विभिन्न जिलों में अन्य बलों के 20 से अधिक कंपनियों की तैनाती की गई है।'
 
उन्होंने बताया कि इस बार अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में आतंकवाद रोधी उपाय किये जायेंगे। स्थानीय पुलिस, विशेष प्रकोष्ठ के साथ वास्तविक समय के समन्वय में, स्थिति की निगरानी करेगी। हमारा मकसद है कि दिल्ली के लोग नए साल को बेहतर तरीके से मनाएं।
 
 
विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एस एस यादव ने कहा कि यातायात पुलिस के करीब 1,850 जवान स्थानीय पुलिसकर्मी के साथ संयुक्त जांच के लिये तैनात किये जायेंगे। हमने करीब 125 स्थानों की पहचान की है जहां शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए वाहनों की जांच की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि कनॉट प्लेस में प्रवेश करने के लिए शनिवार की रात आठ बजे के बाद से यातायात को सीमित कर दिया जायेगा और केवल अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश दिया जायेगा। मोबाइल दस्ते को भी वहां तैनात किया जायेगा ताकि शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों में, नाबालिग के वाहन चलाने के मामले में तथा कार के ग्लास पर काली फिल्म लगाये जाने के मामले में कार्रवाई की जा सके।
 
उन्होंने बताया कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए इस बार तैनाती को दो पालियों में बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर 300 से अधिक गिरफ्तारी दल होंगे जो कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
 
पाठक ने कहा कि अगर आप कार या बाइक पर जा रहे हैं तो कृपया यह सुनिश्चित करिये कि चालक नशे में नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 को लेकर सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जायेगा। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

Rajgarh Bus Accident : राजगढ़ में बड़ा स्लीपर बस हादसा, 4 यात्रियों की मौत, ब्रिज पर तिरछी हुई बस, नीचे गिरे यात्री

अगला लेख