suvichar

सम विषम योजना : दिल्ली में प्रदूषण से युद्ध की तैयारी, सरकार को मिला सबका साथ...

Updated: शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (09:52 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरे के निशान से उपर बना हुआ है। इसे देखते हुए विभिन्न मंत्रालय तथा एजेंसियां सतर्क हो गई है। हाईकोर्ट और एनजीटी से मिली फटकार के बाद 13 नवंबर से सम विषम योजना के लिए दिल्ली तैयार है। इस मामले में सभी पक्ष केजरीवाल सरकार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
 
मानवाधिकार आयोग ने भी कसा शिकंजा : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की खतरनाक स्थिति पर चिन्ता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने केन्द्र तथा दिल्ली सरकार के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर स्थिति से निपटने के लिए किए गए उपायों की जानकारी देने को कहा है।
 
आयोग ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है और केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा राजमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय के सचिवों के साथ साथ दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के मुख्य सचिवों को नोटिस जारी किए हैं।
 
आयोग ने कहा कि लगता है सम्बन्धित अधिकारियों ने इस समस्या से निपटने के लिए उचित कदम नहीं उठाया जो इस क्षेत्र के निवासियों के स्वास्थ्य तथा जीने के अधिकार का उल्लंघन करने के समान है। उसने कहा कि केन्द्र और राज्यों की संबंधीत एजेंसियों को इस बारे में तत्काल प्रभावी कदम उठाने की जरुरत है। सरकारी तंत्र अपने नागरिकों को जहरीले धुएं से मरने के लिए नहीं छोड़ सकता।
 
नहीं बढ़ेगा ओबा-उबर का किराया : दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि समविषम कार योजना क्रियान्वयन के दौरान ऐप आधारित कैब आपरेटर ओला और उबर किराये में बढ़ोतरी नहीं करें।  उन्होंने कहा कि इस संबंध में ओला और उबर के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक बुलाई गई है। टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी उबर ने कहा कि दिल्ली में अगले सप्ताह समविषम योजना लागू होने तक वह डायनैमिक या सर्ज प्राइजिंग नहीं लगाएगी।
 
इनको मिलेगी छूट : दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि यह योजना सुबह 8 से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी और अतिविशिष्ठ लोगों के अलावा महिला चालक एवं दोपहिया चालक इसके दायरे से बाहर होंगे। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख