Hanuman Chalisa
✕

Weather Update : दिल्ली NCR में फिर बढ़ेगी गर्मी, 3 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Updated: शुक्रवार, 19 मई 2023 (11:12 IST)
Weather Updates: नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को गर्मी पड़ने का अनुमान है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने आज तेज हवा चलने का भी अनुमान जताया है। रात को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 57 प्रतिशत दर्ज की गई। 3 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
 
कल गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान (36.5 डिग्री) सामान्य से 4 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान (21.9 डिग्री) 5 डिग्री कम दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी।
 
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच गरज के साथ बिजली गिरने की भी उम्मीद है। वहीं नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश का अनुमान बताया गया था। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दरमियान अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 22 मई के बीच उत्तरप्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश में हीटवेव का कहर देखने को मिलेगा।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : आज पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो भारी बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
 
केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तटीय ओडिशा और तटीय आंध्रप्रदेश में एक या दो जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ छींटें और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

अगला लेख