Daily Horoscope
✕

विकास का महामार्ग बनेगा Delhi-Mumbai Expressway : 24 नहीं 12 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से मुंबई का सफर

Updated: गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (23:39 IST)
रतलाम। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे एवं चंबल एक्सप्रेस वे विकास का महामार्ग बनेंगे और इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे मध्यप्रदेश में संपन्नता आएगी।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे परियोजना का 245 किलोमीटर क्षेत्र मध्यप्रदेश से गुजरेगा तथा वह राजस्थान के रामगंजमंडी से मध्यप्रदेश में दाखिल होकर मंदसौर, रतलाम, झाबुआ जिले से गुजरते हुए अनास नदी के पास गुजरात में निकलेगा, जबकि 404 किलोमीटर चंबल एक्सप्रेस वे मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों को जोड़ेंगे।

गडकरी ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे एवं चंबल एक्सप्रेस वे दोनों मध्यप्रदेश के लिए विकास का महामार्ग साबित होंगे। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे और प्रदेश में संपन्नता आएगी। वह निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने के बाद रतलाम जिले के जावरा में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे दुनिया का सबसे लंबा हाईवे है जिसकी लंबाई करीब 1,350 किमी है।

गडकरी ने बताया कि इसकी विशेषता ये है कि इससे दिल्ली से मुम्बई की यात्रा मात्र 12 घंटे में पूरी हो सकेगी और सड़क से ईंधन की खपत में 320 मिलियन लीटर की कमी भी आएगी, जो पर्यावरण के लिए काफी फायदेमंद होगी। गडकरी ने कहा कि आठ लेन के इस एक्सप्रेस-वे के मध्यप्रदेश के हिस्से का निर्माण 8,500 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हालांकि, मूल रूप से यह 12 लेन एक्सप्रेस-वे है, लेकिन पहले चरण में केवल 8 लेन का निर्माण किया जा रहा है और यातायात बढ़ने पर इसे दूसरे चरण में 12 लेन तक बढ़ाया जाएगा। गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक्सप्रेस वे के 106 किलोमीटर पर काम पूरा हो गया है, जबकि शेष 139 किलोमीटर का निर्माण नवंबर 2022 तक समाप्त हो जाएगा।
ALSO READ: New vehicle scrappage policy का नितिन गडकरी ने किया ऐलान, बताया जनता का कैसे होगा फायदा, जानिए क्या है पॉलिसी
उन्होंने बताया कि मालवा क्षेत्र को कनेक्टिविटी देने के लिए इस परियोजना के हिस्से के रूप में 143 किलोमीटर चार लेन राजमार्ग का भी निर्माण किया जाएगा, जो इंदौर, देवास, उज्जैन और गरोठ तक जाएगा। गडकरी ने कहा कि दिल्ली और मुंबई के बीच रतलाम एक प्रमुख सड़क और रेल केंद्र है और मध्य प्रदेश सरकार की मदद से यहां एक बड़ा लॉजिस्टिक हब विकसित किया जाएगा।
ALSO READ: नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, Free होंगे टोल प्लाजा! देश के सभी जगहों से होंगे खत्म
उन्होंने कहा कि एक बार भारत की वित्तीय और राजनीतिक राजधानियों को जोड़ने वाला हाईवे पूरा हो जाएगा तो झाबुआ और रतलाम समृद्ध हो जाएंगे। गडकरी ने कहा कि चंबल एक्सप्रेस-वे (जिसे अटल एक्सप्रेस-वे भी कहा जाता है) मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के पिछड़े इलाकों से होकर गुजरेगा तथा 404 किलोमीटर चंबल एक्सप्रेस वे में से 313 किलोमीटर हिस्सा मध्यप्रदेश से होकर गुजरेगा।

उन्होंने कहा कि यह हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर लॉजिस्टिक्स पार्कों, औद्योगिक इकाइयों, कृषि उत्पादन केंद्रों और खाद्य प्रसंस्करण सुविधाओं की स्थापना के साथ इसके पास स्थित क्षेत्रों के विकास में योगदान देगा।(भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

अमेरिका में तकनीकी खराबी से ठप हुआ हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप'

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

अगला लेख