Hanuman Chalisa
✕

मेट्रो फीडर और पार्किंग में भी चलेगा स्मार्ट कार्ड

Updated: रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (15:44 IST)
नई दिल्ली। यात्रियों को उनके घर तक कनेक्टिविटी की सुविधा देने के प्रयासों में लगी दिल्ली मेट्रो ने अपनी फीडर बसों और कुछ पार्किंग लॉट को कॉमन मोबिलिटी कार्ड से जोड़ दिया है।
 
मेट्रो का स्‍मार्ट कार्ड इस्‍तेमाल करने वाले यात्री अब फीडर बसों में किराए तथा पार्किंग शुल्क के भुगतान में इसका इस्‍तेमाल करते हैं। दिल्‍ली मेट्रो के प्रवक्ता के अनुसार इस समय मेट्रो नेटवर्क की अलग-अलग लाइनों पर 40 से अधिक रूटों की 200 फीडर बसें चलती हैं। लगभग 2 लाख लोग हर दिन मेट्रो फीडर बस सेवाओं का इस्‍तेमाल करते हैं। 
 
नई व्यवस्था के तहत यात्री अब 13 स्‍टेशनों- विश्वविद्यालय, साकेत, कड़कड़डूमा, दिलशाद  गार्डन, अक्षरधाम, पटेल चौक, कश्मीरी गेट, रोहिणी सेक्टर (18, 19), शास्त्री पार्क, एनएचपीसी चौक, मेवला महाराजपुर, ओल्ड फरीदाबाद और सेक्टर 28 पर पार्किंग शुल्क का इस्तेमाल भी कॉमन मोबिलिटी कार्ड के जरिए कर सकते हैं। इस सेवा को आने वाले समय में सभी पार्किंग लॉट में बढ़ाया जाएगा।
 
डीएमआरसी ने हैंड हैल्‍ड टर्मिनल (एचएचटी) में सॉफ्टवेयर को भी अपडेट किया है, इस डिवाइस का उपयोग फीडर बसों में कार्ड को रीड करने और राशि लेने के लिए किया जाता है। इस नए सॉफ्टवेयर से फीडर बसों में टिकट की प्रक्रिया सरल बनाई जाएगी और इससे  टिकट लेने देने का समय भी बचेगा। फीडर बसों के लिए न्‍यूनतम और अधिकतम किराया क्रमश: 5 और 15 रुपए हैं।
 
दिल्‍ली मेट्रो ने पिछले कुछ समय में यात्रा को सुविधाजनक तथा सुगम बनाने के कई उपाय  किए हैं जिसके लिए स्‍टेशनों पर अतिरिक्‍त हाउसकीपिंग स्‍टाफ और स्‍टेशनों के प्रवेश और  निकास स्‍थानों पर मार्शल की तैनाती की है। मेट्रो ट्रेन को साफ रखने के लिए इन्हें हर ट्रिप  के बाद टर्मिनल स्‍टेशनों पर साफ किया जाता है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख