suvichar
✕

दिल्ली मेट्रो का नया सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर शुरू हुआ

Updated: शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (22:24 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए नया इलेक्ट्रॉनिक निगरानी नियंत्रण कक्ष और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 155655 शुरू किया। नए हेल्पलाइन नंबर को स्मार्ट निगरानी प्रणाली से जोड़ा जाएगा जिसे नए कमांड सेंटर में स्थापित किया गया है जिसका नाम परिचालन नियंत्रण केंद्र-1 (ओसीसी-1) है। 
 
सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शुक्रवार को यहां इन सुविधाओं का उद्घाटन किया। सीआईएसएफ के प्रवक्ता सहायक महानिरीक्षक हेमेंद्र सिंह ने बताया कि अब नया हेल्पलाइन नंबर 155655 होगा। पुराना हेल्पलाइन नंबर 22185555 को कुछ दिनों में बंद कर दिया जाएगा। 
 
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली मेट्रो और उसके 200 से अधिक स्टेशनों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले सीआईएसएफ ने पहले ही एक कमान सेंटर स्थापित किया हुआ है, जो सेंट्रल दिल्ली से काम करता है। डीजी रंजन ने शुक्रवार को एक नए प्रशिक्षण केंद्र 'कवच' का भी उद्घाटन किया। (भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख