sundarkand

MCD महापौर चुनाव से पहले हंगामा, AAP का सवाल- चुने हुए पार्षदों से पहले मनोनीत पार्षदों को शपथ क्यों?

Updated: शुक्रवार, 6 जनवरी 2023 (12:31 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली MCD में महापौर चुनाव को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पाषर्दों के शपथ ग्रहण से पहले आप और भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि सारा हंगामा चुने हुए पार्षदों से पहले मनोनित पार्षदों को शपथ को लेकर हुआ। आप ने सवाल किया किया कि पहले चुने हुए पार्षद शपथ लेते हैं, फिर मनोनित पार्षदों को शपथ क्यों दिलाई जा रही है।
 
आज सुबह MCD की कार्रवाई शुरू होते ही सबसे पहले भाजपा की सत्या शर्मा को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके बाद मनोनित पार्षद का नाम शपथ ग्रहण के लिए पुकारा गया। इस पर बवाल हो गया।
 
महापौर चुनाव से पहले उपराज्यपाल ने 10 लोगों को पार्षद के रूप में मनोनित किया गया। आप का कहना है कि उपराज्यपाल ने मनोनित पार्षद अपनी मर्जी से चुने हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री और आप से कोई राय नहीं ली गई।
 
महापौर पद के लिए हो रहे चुनाव में आप की शैली ओबेरॉय का मुकाबला भाजपा की रेखा गुप्ता से है। डिप्टी मेयर पद के लिए आप के आले मोहम्मद और भाजपा के कमल बागरी के बीच टक्कर होगी। कांग्रेस नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी।
 
इस बीच कांग्रेस ने महापौर चुनाव के बहिष्कार का फैसला किया है। पार्टी के पार्षद महापौर चुनाव में आप और भाजपा उम्मीदवारों को वोट नहीं देंगे। कांग्रेस पार्षद शपथ लेने के बाद सदन से वॉकऑउट कर देंगे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख