sundarkand
✕

Excise scam : CM केजरीवाल की याचिका पर सोमवार को होगी सुनवाई, देशभर में 30 मुकदमों का कर रहे सामना

Updated: रविवार, 7 जुलाई 2024 (19:17 IST)
Delhi Excise Scam Case : दिल्ली उच्च न्यायालय आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपने वकीलों से अतिरिक्त मुलाकात के अनुरोध वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। निचली अदालत के समक्ष दायर याचिका में केजरीवाल ने कहा कि वह देशभर में लगभग 30 मुकदमों का सामना कर रहे हैं। उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने वकीलों के साथ 2 अतिरिक्त मुलाकात की जरूरत है।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी AAP
याचिका न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। केजरीवाल ने निचली अदालत के एक जुलाई के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें जेल अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने वकीलों से सप्ताह में दो अतिरिक्त मुलाकात की अनुमति देने के निर्देश देने संबंधी अर्जी को खारिज कर दिया गया था। वर्तमान में केजरीवाल को सप्ताह में दो बार अपने वकीलों से मुलाकात की अनुमति है।
 
देशभर में लगभग 30 मुकदमों का सामना कर रहे हैं : निचली अदालत के समक्ष दायर याचिका में केजरीवाल ने कहा कि वह देशभर में लगभग 30 मुकदमों का सामना कर रहे हैं और निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार के आधार पर उन्हें इन मामलों पर चर्चा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने वकीलों के साथ दो अतिरिक्त मुलाकात की जरूरत है।
ALSO READ: Delhi Excise Case : अरविंद केजरीवाल ने मांगी 100 करोड़ रुपए रिश्वत, ED ने किया जमानत अर्जी का विरोध
अदालत ने अर्जी खारिज करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता के वकील यह बताने में विफल रहे हैं कि वह उन्हीं आधार पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दो अतिरिक्त मुलाकात का हकदार कैसे हैं, जिन पर पहले के आदेश में चर्चा की गई थी और निपटारा कर दिया गया था।
 
अलग-अलग याचिकाओं में केजरीवाल ने कथित आबकारी नीति घोटाले के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है और जमानत का भी अनुरोध किया है। दोनों याचिकाएं उच्च न्यायालय में लंबित हैं।
 
सीबीआई ने 26 जून को किया था गिरफ्तार : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था, जहां वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धन शोधन के एक मामले में अभी भी न्यायिक हिरासत में बंद हैं। केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। उन्हें धन शोधन मामले में निचली अदालत ने 20 जून को जमानत दे दी थी। हालांकि उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी थी।
ALSO READ: CBI की अर्जी मंजूर, अरविंद केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा आबकारी नीति बनाने और क्रियान्वयन से जुड़ी कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के आदेश देने के बाद 2022 में इस नीति को रद्द कर दिया गया था। सीबीआई और ईडी के अनुसार, आबकारी नीति में संशोधन करते समय अनियमितताएं की गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

सरकार के मुखिया के तौर पर पीएम मोदी के 25 साल, कहा- मेरे लिए कर्म ही सब कुछ, We Will do it

अहमदाबाद में नवरात्रि में गरबा खेलने के लिए मानने होंगे ये 44 नियम, जानें समय और गाइडलाइंस

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी

अगला लेख