Hanuman Chalisa
✕

राव आईएएस कोचिंग मृत छात्रों के परिजनों को देगी 50-50 लाख

Updated: शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 (22:14 IST)
Delhi coaching center incident case : राव आईएएस स्टडी सर्किल ने पिछले सप्ताह ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित संस्थान के बेसमेंट के अंदर बारिश का पानी भर जाने से जान गंवाने वाले 3 छात्रों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा देने की पेशकश की है। इस बीच, 3 छात्रों की मौत पर पिछले 6 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों ने मुआवजे को अन्यायपूर्ण और मुद्दे को कमजोर करने की रणनीति बताया।
ALSO READ: हाईकोर्ट ने दिल्ली कोचिंग सेंटर मौत मामले की जांच CBI को सौंपी
राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की डूबने से मौत हो गई थी। राव आईएएस के अधिवक्ता मोहित सराफ ने बताया, हम जान गंवाने वाले प्रत्‍येक छात्र के परिवार को 50 लाख रुपए के मुआवजे की पेशकश कर रहे हैं। आधी राशि अभी दी जाएगी, जबकि शेष राशि संगठन के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) अभिषेक गुप्ता के हिरासत से बाहर आने के बाद या छह महीने के भीतर, जो भी पहले हो, दी जाएगी।
 
मामले में 7 लोग गिरफ्तार : सत्ताईस जुलाई को राव कोचिंग सेंटर की बेसमेंट लाइब्रेरी में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थी डूब गए थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में राव आईएएस के सीईओ अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर देशपाल सिंह समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
ALSO READ: आतिशी का बड़ा ऐलान, कोचिंग सेंटरों को रेगुलेट करने के लिए नया कानून
दोनों पीड़ितों श्रेया यादव और नेविन डेल्विन के परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे सभी पीड़ितों के लिए न्याय चाहते हैं और उन्हें मुआवजे के बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि संस्थान से किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया है।
 
मुआवजे के बारे में अभी तक किसी ने संपर्क नहीं किया : यादव के परिजनों ने कहा, हम मुआवजे के बारे में सोचने की स्थिति में नहीं हैं, हम अपनी बेटी और अन्य छात्रों के लिए न्याय चाहते हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है। मुआवजे के बारे में अभी तक हमसे किसी ने संपर्क नहीं किया है। डेल्विन के परिजनों ने बताया कि मुआवजे के बारे में उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया है और मुआवजे से अधिक, उन्होंने अपने बेटे और घटना में जान गंवाने वाली बेटियों के लिए न्याय की मांग की है।
ALSO READ: तान्या सोनी: दिल्ली के कोचिंग सेंटर में डूबने से जान गंवा चुकी लड़की का परिवार क्या बोला?
यह मुख्य मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए किया : इस बीच, तीन छात्रों की मौत पर पिछले छह दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों ने मुआवजे को अन्यायपूर्ण और मुद्दे को कमजोर करने की रणनीति बताया। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र हरीश ने कहा, मुझे नहीं लगता कि 50 लाख रुपए का यह मुआवजा उनके परिवार के सदस्यों के लिए पर्याप्त है और यह मुख्य मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए किया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

योगी सरकार ने युवाओं को दिया टैबलेट, अब 18000 से ज्यादा ऑनलाइन कोर्स से घर बैठे कर सकेंगे पढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट

अगला लेख