biodatamaker
✕

दिल्ली मंत्रिमंडल में हुआ फेरबदल, आतिशी को मिला वित्त व राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार

Updated: शुक्रवार, 30 जून 2023 (12:29 IST)
Delhi cabinet: दिल्ली के मंत्रिमंडल में फेरबदल के प्रस्ताव को उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मंजूरी मिलने के बाद मंत्री आतिशी को राजस्व, योजना और वित्त विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पहले ये तीनों विभाग मंत्री कैलाश गहलोत के पास थे। आतिशी दिल्ली मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला सदस्य हैं। इस अतिरिक्त प्रभार के बाद अब उनके पास 12 विभागों का जिम्मा होगा, जो सभी मंत्रियों में सर्वाधिक है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और फाइल सरकार के पास लौट आई है। मंत्रिमंडल में फेरबदल के मुद्दे पर गुरुवार को विवाद पैदा हो गया था, जब सरकारी अधिकारियों ने दावा किया था कि संबंधित फाइल 4 दिन से उपराज्यपाल के पास है। लेकिन उपराज्यपाल कार्यालय ने इस आरोप से इंकार किया।
 
मंत्रिमंडल के सदस्य मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन ने गिरफ्तारी के बाद अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया थ। उनके इस्तीफे के बाद आतिशी को सौरभ भारद्वाज के साथ मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया गया है जबकि जैन को धनशोधन मामले में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

Top News 12 October : विपक्ष का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, नहीं मिलेंगे CJI, दिल्ली में बारिश से बदला मौसम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

अगला लेख