kalsarpa dosh calculator
✕

दिल्ली में कोहरे के कारण 90 से अधिक विमानों की उड़ान सेवाएं प्रभावित

Updated: रविवार, 31 दिसंबर 2017 (12:12 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण रविवार सुबह 90 से अधिक विमानों की उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होकर 50 मीटर रह गई थी।
 
हवाई अड्डे की वेबसाइट पर उपलब्ध विमानों से संबंधित जानकारी के अनुसार 54 घरेलू विमानों की उड़ानों में देरी हुई और 17 विमानों का मार्ग बदलकर उन्हें अन्य हवाई अड्डों पर भेजा गया। घने कोहरे के कारण 11 अंतरराष्ट्रीय विमानों की उड़ान सेवाओं में देरी हुई और 8 विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।
 
सूचना के अनुसार अब तक 4 विमानों की उड़ान रद्द की गई हैं जिनमें 3 घरेलू एवं 1 अंतरराष्ट्रीय विमान शामिल हैं। दिल्ली क्षेत्र एवं आईजीआई हवाई अड्डा के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के निदेशक आरके जेनामनी ने कहा कि सुबह 5.30 बजे रनवे पर दृश्यता 50-75 मीटर के बीच थी। इस साल कोहरे की यह अब तक की सबसे खराब स्थिति अनुभव की गई है।
 
दिल्ली हवाई अड्डे के पास कम दृश्यता में भी विमानों के उतरने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकियां हैं और इस कारण 50 मीटर दृश्यता में भी विमानों को उतर पाना संभव हो पाता है। हालांकि विमानों को उड़ान भरने के लिए 125 मीटर दृश्यता की आवश्यकता होती है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

अगला लेख