dharma sangrah
✕

कांग्रेस के दावे के उलट सेना ने कहा, 2016 से पहले सर्जिकल स्ट्राइक का रिकॉर्ड नहीं

Updated: बुधवार, 8 मई 2019 (10:38 IST)
देश में हो रहे आम चुनाव के बीच सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा गहराता जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस के लगातार दावे के बीच रक्षा मंत्रालय का एक बयान आरटीआई के तहत पूछे गए एक सवाल के जवाब में आया है, जिसमें मंत्रालय का कहना है कि 2016 से पहले भारतीय सेना की ओर से ऐसी किसी स्ट्राइक की सूचना उसके पास नहीं है।
 
खबरों के मुताबिक, कांग्रेस ने पिछले दिनों दावा किया था कि यूपीए कार्यकाल के दौरान 6 सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी, लेकिन तत्कालीन सरकार ने इसकी चर्चा नहीं की, हालांकि इस दावे के जवाब में रक्षा मंत्रालय का कहना है कि 2016 से पहले भारतीय सेना की ओर से ऐसी किसी स्ट्राइक की सूचना उसके पास नहीं है।
 
जम्मू में रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता रोहित चौधरी ने रक्षा मंत्रालय में आरटीआई दाखिल करते हुए 2004 से 2014 के बीच सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जानकारी मांगी थी। रक्षा मंत्रालय का यह बयान कांग्रेस की अगुवाई में कई यूपीए नेताओं के दावों में विरोधाभास दिखाता है। 
 
हाल ही में कांग्रेस ने दावा किया था कि उसके कार्यकाल के दौरान 6 सर्जिकल स्ट्राइक किए गए थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका मजाक उड़ाया और सीमापार कांग्रेस के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को खारिज कर दिया। कांग्रेस का कहना है कि उसके कार्यकाल के दौरान 6 सर्जिकल स्ट्राइक की गई लेकिन उसका इस्तेमाल कभी भी वोट के लिए नहीं किया गया। 
 
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का भी दावा है कि यूपीए कार्यकाल के दौरान 2011 में ऑपरेशन जिंजर के नाम पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई। उन्‍होंने कहा, ऑपरेशन जिंजर, 2011 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक झूठ नहीं है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

अगला लेख