ramcharitmanas

Trending: वकील दीपि‍का राजावत को अरेस्‍ट करने के लिए चला ट्रेंड, नवरात्र‍ि को लेकर किया था यह फोटो ट्वीट

Updated: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (13:22 IST)
आखि‍र कौन है दीपि‍का राजावत, कब आई थी मीडि‍या के सुर्खि‍यों में

सोशल मीडिया पर कश्मीरी वकील दीपिका राजावत को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है, ट्विटर पर #Arrest_Deepika_Rajawat ट्रेंड कर रहा है, इस ट्रेड के माध्यम से लोग दीपिका के खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं, इस ट्रेंड पर अब तक कई हजार ट्वीट्स हो चुके हैं।

#Arrest_Deepika_Rajawat ट्रेंड पर लोग ताबड़तोड़ ट्वीट कर रहे हैं। खासतौर से हिंदू समुदाय के लोग दीपि‍का से खासे नाराज हैं।

दरअसल कश्मीरी वकील दीपिका सिंह राजावत ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है। उन्‍होंने जो तस्‍वीर शेयर की है उसमें एक तरफ सामान्‍य दिनों में एक पुरुष को महिला के नग्‍न पैरों को एक दूसरे से दूर करते दिखाया गया तो दूसरी तरफ नवरात्र‍ि के दिनों में महिला को देवी के रूप में दिखाकर एक पुरुष को पूजा करते हुए दिखाया है।

इस तस्‍वीर से सोशल मीडिया में यह मैसेज जा रहा है कि पुरुष आम दिनों में महिलाओं का शोषण करता है और नवरात्र‍ि के दिनों में औरत को देवी मानकर उसकी पूजा करने का ढोंग करता है।

तस्‍वीर शेयर करने के बाद लोगों में आक्रोश फेल गया है। इससे न सिर्फ नवरात्रि में देवी की पूजा करने वाले अपमानित हुए हैं बल्कि तस्वीर के माध्यम से उन्हें बलात्कारी बताने का घिनौना प्रयास किया है।

कठुआ काण्ड में जेएनयू के आजादी गैंग और टुकड़े-टुकड़े गैंग ने करोड़ों रूपए का चंदा वसूला था, मीडि‍या रिपोर्ट में  दीपिका राजावत भी इसी गैंग की सदस्‍य बताई जाती है। कठुआ कांड में पीड़ित परिवार को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्‍हें लगा कि वह सिर्फ लोकप्र‍ि‍यता के लिए केस में बयान दे रही है, जबकि केस लडने में उनकी कोई दिलचस्‍पी नहीं है। इसलिए परिवार ने उन्‍हें वकील के तौर पर अपने केस से हटा दिया था।

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, विश्व कल्याण की कामना करते हुए क्या बोले?

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नेपाल बाढ़: सबसे कम जिम्मेदार, सबसे ज्यादा नुकसान

Top News 11 September: भारत पहुंचे पुतिन, बैंकों में हड़ताल, राम मंदिर में फर्जी VVIP पास

इंडोनेशिया में 24 घंटे में फटे 6 ज्वालामुखी का गुबार 15 km ऊपर पहुँचा; जानें क्या भारत के बैरन आइलैंड को भी है खतरा?

अगला लेख