Daily Horoscope
✕

दिल्ली में जानलेवा प्रदूषण, AQI 400 अंक, पटाखों पर लगा प्रतिबंध

Updated: शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (12:12 IST)
नई दिल्ली। राजधानी के लोगों को शुक्रवार को भी प्रदूषण से कोई राहत नहीं मिली। दिल्ली में शुक्रवार सुबह हवा गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगभग सभी क्षेत्रों में 400 को लांघ गया, जो 'गंभीर' श्रेणी का माना जाता है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के अनुसार आनंद विहार में एक्यूआई का स्तर 442, आरके पुरम में 407, द्वारका में 421 और बवाना में 430 रहा।
ALSO READ: Corona के बीच दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ा, AQI पहुंचा खतरनाक स्तर पर
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की विकटता को ध्यान में रखकर दीपावली पर पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह रोक 30 नवंबर तक जारी रहेगी। आसमान में धुएं की चादर और दमघोंटू वायु से सबसे ज्यादा सांस के मरीजों को दिक्कतें हो रही हैं। वृद्धों और बच्चे भी प्रदूषण से परेशान हैं।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्‍ली के अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, गुडगांव और फरीदाबाद का भी बुरा हाल है और एक्यूआई 400 से अधिक है। 
एक्यूआई को 0 से 50 के बीच 'अच्छा', 51 के 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। (वार्ता)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख