Daily Horoscope
✕

प्रदूषण से जीना हुआ दूभर : Delhi-NCR के 40 प्रतिशत लोग छोड़ना चाहते हैं शहर

Updated: सोमवार, 4 नवंबर 2019 (15:00 IST)
नई दिल्ली। तमाम प्रयासों के बाद भी दिल्ली में प्रदूषण कम नहीं हुआ है। सत्ताधारी पार्टियां भी आमजन की परेशानी को छोड़कर प्रदूषण पर राजनीति कर रहे हैं और एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। इसी बीच एक दिल दहलाने एक सर्वे सामने आया है। एक सर्वे के अनुसार दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR) के 40 प्रतिशत लोग शहर को छोड़ना चाहते हैं।
 
प्रदूषण के कारण लोग आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए आज सोमवार से ऑड-ईवन की योजना भी शुरू की है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 17,000 लोगों पर किए गए सर्वे में बढ़ते प्रदूषण और उनकी रोकथाम पर लोगों से सवाल किए गए।
ALSO READ: तो प्रदूषण से फिर से उजड़ जाएगी दिल्ली, जानिए कितनी बार बसी-उजड़ी है दिल्ली...
जब लोगों से पूछा गया कि केंद्र और राज्य सरकारों ने प्रदूषण के खिलाफ पिछले 3 वर्षों में जो प्रयास किए हैं, क्या वे काफी हैं? तो 40 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे दिल्ली-एनसीआर को छोड़कर कहीं और जाना चाहते हैं। 31 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे एयर प्यूरीफायर, मास्क, पौधों के साथ दिल्ली-एनसीआर में रहेंगे जबकि 16 प्रतिशत ने कहा कि वे दिल्ली-एनसीआर में रहेंगे। वातावरण में फैली जहरीली हवा के बीच भी वे यात्रा भी करेंगे।
ALSO READ: भयानक प्रदूषण से दिल्ली में हाहाकार, आज से लागू होगा Odd-Even, नियम तोड़ा तो लगेगा 4 हजार का जुर्माना
13 प्रतिशत ने कहा कि वे यहां रहेंगे और बढ़ते प्रदूषण के स्तर से निपटने के अतिरिक्त उनके पास कोई रास्ता नहीं है। पिछले वर्ष हुए सर्वे में दिल्ली-एनसीआर के 35 प्रतिशत लोगों ने कहा था कि वे क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभाव से खुद को और अपने परिवार के सदस्यों को बचाने के लिए अपने शहर को छोड़ना चाहते हैं।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख