sundarkand

सौ देशों में डीडी न्यूज दिखाने की योजना

Updated: रविवार, 4 फ़रवरी 2018 (16:17 IST)
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय दूरदर्शन के 24 घंटे के समाचार प्रसारक को करीब 100 देशों में दिखाने पर विचार कर रहा है। ऐसा विदेश में रह रहे प्रवासियों तक पहुंच बनाने और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत के नजरिए को रखने के मद्देनजर हो रहा है।
 
 
फिलहाल, डीडी इंडिया विदेशों में प्रसारित होता है जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रम प्रसारित होते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, चीन और संयुक्त अरब अमीरात समेत कुछ मुल्कों में ही 24 घंटे खबरें और समसामयिक कार्यक्रम भी प्रसारित करता है।
 
अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय चौबीसों घंटे समाचार प्रसारक को कई देशों में विस्तारित करने पर विचार कर रहा है। इस बाबत विभिन्न मापदंडों पर डेटा संकलित किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि किसी देश में समाचार प्रसारण का फैसला भारतीय चैनल को दिखाने के लिए स्थानीय केबल से तालमेल में आने वाले खर्च और उस देश में संवाददाता को रखने आदि का खर्चे जैसी आर्थिक जटिलताओं पर निर्भर करता है।
 
अधिकारी ने बताया कि किसी देश में समाचारों का प्रसारण शुरू करने से पहले उस राष्ट्र की कुल आबादी में भारतीय प्रवासियों की संख्या, विदेशी निवेश का प्रवाह और निकासी तथा आने वाले सैलानियों की संख्या आदि पर विचार किया जाएगा। मंत्रालय इन बातों पर भी गौर करेगा कि क्या भारत के उस देश के साथ सामरिक संबंध हैं? उस देश में प्रधानमंत्री की यात्राओं की संख्या कितनी है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख